इस्राइल में श्रमिकों की डिमांड के बाद संभल जिले के 104 पंजीकृत श्रमिकों ने वहां जाने के लिए हामी भरी है। इसके लिए श्रम विभाग में आवेदन भी कर दिया है। आवेदन करने वालों का अब पूरा विवरण तैयार किया जा रहा है। इसमें उनके परिवार की डिटेल को भी शामिल किया है। सहायक श्रमायुक्त का कहना है कि 200 का लक्ष्य है।सात जनवरी तक आवेदन हो सकते हैं। दरअसल, इस्राइल में युद्ध के बने हालात के बाद वहां पर कुशल श्रमिकों की जरूरत बताई गई थी। इसमें कई श्रेणी के श्रमिकों को वहां काम के लिए बुलाया गया है। संभल जिले से 200 श्रमिकों को वहां भेजा जाना है। इसे लेकर शासन की ओर से श्रम विभाग के पास आदेश आया है।

इसी के क्रम में सात जनवरी तक पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन मांगे गए हैं। अब तक विभाग के पास 104 लोगों ने इस्राइल जाने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया है। सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन आवेदकों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।
- इसमें श्रमिक की पत्नी का नाम, बच्चों के नाम, परिवार की स्थिति, खून का ग्रुप सहित कई बिंदुओं को अंकित किया जाएगा। अब तक आए आवेदनों में 55 श्रमिकों का विवरण दर्ज किया जा चुका है। शेष का करवाया जा रहा है।
अब तक आए आवेदनों में 55 का पूरा विवरण दर्ज किया जा चुका है। शेष की सूचनाएं अभी मिलनी शेष हैं। श्रमिकों से जल्द से जल्द पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। -सुरेंद्र कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त, संभल

More Stories
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents
The 77th Republic Day celebrated at Vidhan Bhawan, Lucknow with ‘Ek Bharat–Shreshtha Bharat’ Theme
UP T20 League 2025 Playoff Race: In the First Qualifier, Kashi Rudras defeated Meerut Mavericks and made it to the direct final