पूरा प्रदेश भारी बारिश की चपेट में है। कुछ जिलों में हल्की तो कहीं पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने मंगलवार की सुबह अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के द्वारा बिजनौर, मुरादाबाद के लिए रेट अलर्ट जारी किया है। वहां के जिला प्रशासन के लिए जारी एडवाइजरी में अत्यधिक भारी बारिश के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा है।

उत्तराखंड से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट व पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, कासगंज, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल समेत अन्य इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। फिलहाल प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बरसात के आसार जताए हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की दिन में बारिश नहीं हुई। कई जगहों पर तेज धूप रही तो कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप होने की वजह से मौसम में भारी उमस रही। शाम बजे के बाद से मौसम बदलना शुरू हुआ। शाम को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई।

More Stories
NLMS स्कूल (न्यू लखनऊ मांटेसरी स्कूल) के विद्यार्थियों ने किया AI एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents