आम के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर । लखनऊ में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय उप्र आम महोत्सव – 2023 में आम की 725 से ज्यादा किस्मों का प्रदर्शन । महोत्सव अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली एवं आदि राज्यों के किसान और कारोबारी शामिल होंगे। विभाग के निदेशक डा. आरके तोमर ने बताया कि प्रदेश में आम के विविधता पूर्ण उत्पादन एवं विभिन्न प्रजातियों से लोगों को अवगत कराने के लिए 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय महोत्सव हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 14 जुलाई को सीएम योगी और समापन उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।

इस मौके पर आम की लगभग 725 से अधिक प्रजातियों का संस्थानों, विभागों एवं निजी उत्पादकों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में उप्र के अलावा विभिन्न राज्यों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान, निर्यातकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
किसान, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह, पैक हाउस, फूड प्रोसेसर, व्यापारी, नर्सरी मालिक, वित्तीय सहायता प्रदाता, मशीनरी और उपकरण शोधकर्ता, वैज्ञानिक भी महोत्सव में शामिल रहेंगे। आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों से लेकर पैकहाउस तक, निर्यातकों से लेकर खुदरा व्यापारियों तक और रेस्टोरेन्ट से लेकर आम जनमानस तक सबको एक मंच पर लाना और बिक्री और खपत को बढ़ाना है। संयुक्त निदेशक उद्याान वीबी द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव में देश भर के किसान अपने – अपने आम लाकर बेचेंगे। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

More Stories
NLMS स्कूल (न्यू लखनऊ मांटेसरी स्कूल) के विद्यार्थियों ने किया AI एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents