MCN DESK : अक्सर आपने बहुत से टीवी शोज में और खासकर क्राइम पेट्रोल के कई सीजंस में एक मैं बहुत सा बहुत प्यारा और मासूम चेहरा अक्सर देखा होगा, जिसने बहुत छोटी सी उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखते हुए आज सफलता का एक नया मुकाम हासिल किया है. आज हम बात करने जा रहे हैं टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस गजल सैनी की जिन्होंने मुझे आज एक इंटरव्यू के लिए मेरे न्यूज़पेपर/पोर्टल के लिए अपना कीमती समय दिया. इस समय गजल सैनी बहुत से टीवी शोज और शॉर्ट फिल्म्स की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं.

आपने 16 साल की उम्र से ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रख दिया था क्या बचपन से ही आपका झुकाव अभिनय की ओर था या इसके बारे में आपने बाद में सोचा ?
नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और लोगों की तरह मेरे भी बहुत साधारण से सपने थे. पहले मैं आर्किटेक्ट बनना चाहती थी, पर एक दिन न्यूज़पेपर में मेरी मॉम ने एक आर्टिकल देखा जो ज़ी-टीवी के एक शो के ऑडिशन के लिए था और इस ऑडिशन के लिए उन्होंने मुझे काफी फोर्स किया क्योंकि मेरी मॉम एक्टिंग करना चाहती थी.
अपनी लाइफ के बारे में थोड़ा सा हमारे पाठकों को संक्षेप में बताइए और क्या आपके कैरियर के दौरान कोई ऐसी घटना हुई जिसे आप कभी नहीं भूल पाती. क्या हमारे पाठकों के साथ शेयर करना चाहेंगी?
मेरा शुरू का जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा हुआ है. मेरी लाइफ और आर्टिस्ट की तरह नॉर्मल नहीं थी. मेरे पिताजी एक ऑटो ड्राइवर थे और मेरी मॉम भी जॉब करती थी और इस कारण मेरी बड़ी दीदी ने ही मुझे बचपन से संभाला. वही मुझे स्कूल जाने के लिए तैयार करती थी और मैंने अपनी शुरु की स्कूलिंग एक गवर्नमेंट स्कूल से की. इसलिए मैं आज मैं जो कुछ हूं अपनी फैमिली के सपोर्ट की वजह से हूं.

आपकी बॉडी लैंग्वेज हमेशा काफी फिट पॉजिटिव और कंफर्ट रहती क्या इसके लिए कुछ विशेष टिप्स आप फॉलो करती हैं?
इसके लिए मैं डेली बहुत ही साधारण काम करती हूं. मॉर्निंग में योगा और एरोबिक एक्सरसाइज करती हूं और रोज सुबह एक आमला खाती है हूं.
आपके पहले सीरियल जोधा अकबर से लेकर आपने बाद में सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया के कई एपिसोड्स में काम किया, इन सभी में ऐसा कौन सा रोल है जो आपके दिल के बहुत करीब है ?
मैंने बहुत से ऐसे रोल किए जो आज भी मेरे दिल के बहुत करीब हैं पर उनमें सबसे अच्छा अभी तक का निभाया गया मेरा बेस्ट किरदार निर्भया रेप केस वाला है, सच में निर्भया एक बहुत अच्छी लड़की थी.

अपने आगे के भविष्य के लिए क्या सोचा है.?
मैंने लाइफ में कभी भी नहीं सोचा था की मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी लेकिन भगवान और घरवालों के आशीर्वाद से मैं आज यहां तक पहुंच पाई हूं. मैं इतना पाकर ही बहुत खुश हूं और आगे भगवान की मर्जी वो जहां तक ले जाएं.
आजकल इंडस्ट्री में काफी कंपटीशन बढ़ गया है. क्या इस कंपटीशन की वजह से आपने कभी डिप्रेशन फील किया?
मैंने इस कंपटीशन का कभी भी अपने पर किसी भी प्रकार का प्रेशर फील नहीं किया क्योंकि मैं जहां तक पहुंच पाए हूं उतना पाना ही मेरे लिए बहुत है इसलिए इस तरह की डिप्रेशन वाली फीलिंग मुझमें कभी भी नहीं आई.
आज कल वेब सीरीज में बोल्ड किरदारों की भरमार हो गई है, क्या भविष्य में किसी ऐसी बोल्ड वेब सीरीज में काम करना पसंद करेंगी अगर कोई ऑफर मिले ?
नहीं बिलकुल भी नहीं !

आपको खाने में सबसे जयादा क्या पसंद है ?
हमारा ट्रेडिशनल फूड दाल बाटी चूरमा
ऐसी कौन सी चीज है जिसके बिना आप घर से बाहर नहीं निकलती
मेरे वैलेट और मेरे फोन का चार्जर
आपका ऐसा कौन सा सीक्रेट है जो अभी तक कोई नहीं जानता
मैं नहीं बता सकती क्योंकि कोई नहीं जानता
आप किस चीज पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करती हैं?
अपनी नई ड्रेसेस के कलेक्शन और कॉफी पर
आप अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद आप सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके लिए लगातार ऑनलाइन होती हैं, इन सबके के लिए किस तरह से अपना टाइम मैनेजमेंट करती हैं ?
टाइम तो मिल ही जाता है, इंसान कितना भी बिजी हो और अपनों के लिए टाइम निकाल ही लेता है. आज मैं जो कुछ भी हूं तो अपनी ऑडियंस और अपने फैंस की वजह से हूं इनके बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं है अगर यह नहीं होंगे तो हमें कोई नहीं देखेगा.

More Stories
Today, Popular Anchor Manisha Pandey To Host India Vs West Indies T20I In Lucknow
Famous Anchor and host Manisha Pandey Shines at LWPL 2026 After Her huge Successful UPT20 Stadium Anchoring Stint
Arushi Handa Making a Strong Impact as Official Sports Presenter at UPT20 Season 4