राजस्थान : बाड़मेर में एक मां ने अनाज के खाली ड्रम में चार बच्चों को बंद कर दिया, दम घुटने के चारों की मौत हो गई। जिसके बाद खुद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला का उसके पति से मनमुटाव चल रहा था।
पुलिस के अनुसार मंडली के बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। इसके बाद खुद ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना के दौरान उसका पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर, जोधपुरगया हुआ था।
जब शाम के समय बच्चे व महिला नहीं दिखी तो पास में रह रहे रिश्तेदारों ने जाकर देखा। महिला फांसी के फंदे से झूल रही थी। जब बच्चों को इधर-उधर देखा तो बच्चे ड्रम के अंदर बंद थे। तब रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मंडली थानाधिकारी कमलेश के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मां का बच्चों की हत्या कर सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पांचों के शवों को हॉस्पिटल में रखवाकर पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। इसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतका का पति जेठाराम सुबह काम पर गया तो उर्मिला ने उसे खाना खिलाकर भेजा था। इसके अलाव टिफिन भी बांधकर दिया था। जेठराम ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे उर्मिला का उसके पास फोन आया और उसने जल्दी घर वापस आने की जानकारी दी थी। जेठाराम के घर पहुंचे के बाद उसे घटना की जानकारी लगी।
पीहर पक्ष ने मृतका के पति पर दहेज प्रताड़ना के चलते उर्मिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्हें जेठाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उर्मिला की शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था। जिसे लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। लेकिन, इसके बाद भी जेठाराम उर्मिला को परेशान कर रहा था।
मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि पति पत्नी दोनों के बीच में अनबन की बात सामने आई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के गले में फंदा लगा हुआ था और शव झोपड़े के आंगन में रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शव घर में रखे अनाज के खाली ड्रम से बरामद किए गए हैं। एक साथ पांच लोगों की हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
More Stories
24 घंटे में 6-लेन एक्सप्रेसवे का सबसे तेज़ निर्माण
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घेरा केंद्र सरकार को
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार पुलिस ने यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को किया गिरफ्तार