June 26, 2025

Max Candid News

Your Voice Matters!

साइकिलिंग संघ की कमान संभालेंगे रजत आदित्य दीक्षित

MCN News

संवाददाता
कानपुर। कानपुर साइकिलिंग संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ.रजत आदित्य दीक्षित को अध्यक्ष और आर.के. गुप्ता को महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आर. पी. सिंह,उपाध्यक्ष विनय पांडे और कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार गुप्ता मनोनीत किए गए। चुनाव में साइकिलिंग संघ के सदस्यों औऱ इकाईयों के अधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

नव निर्वाचित संघ के पदाधिकारियों ने साइकिलिंग संघ के विस्तार और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करने का और साइकिलिंग को एकरूपता देकर विकास करने का निर्णय लिया।डॉ.रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि जल्द ही कानपुर में साइकिल ट्रैक के निर्माण का प्रयास किया जाएगा।समस्त साइकिलिस्ट को प्रदर्शन के लिए उचित प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। भविष्य में सभी साइकिलिस्ट को संघ से जोड़ा जाएगा और कानपुर में इस खेल के खिलाडि़यों को और मौका दिया जाएगा।

साइकिलिंग के विकास के लिए अन्य लोग भी संपर्क कर सकते हैं।नव निर्वाचित संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं और बधाइयां दी गईं। संयुक्त सचिव जगदीश प्रसाद ने आभार प्रकट किया।