March 9, 2025

Max Candid News

Your Voice Matters!

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के मंडल उपाध्यक्ष बने दैनिक न्यूज़ समय तक के संपादक महेश शास्त्री जी

MCN News

कानपुर : नेशनल मीडिया प्रेस क्लब मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई.  बैठक में संगठन से जुड़े अनेक सदस्य व पदाधिकारियों ने भाग लिया आज की बैठक में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री ठाकुर अंजली सिंह एवं कानपुर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर जी के द्वारा प्रस्ताव दिया गया था कि कानपुर मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर दैनिक न्यूज़ समय तक के संपादक महेश शास्त्री जी का उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया जाए जिस पर राष्ट्रीय कमेटी व प्रदेश कमेटी में प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मुहर लगा दी.  आज की बैठक में सभी पत्रकार भाइयों को ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा मंडल उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर दैनिक न्यूज़ समय तक के संपादक महेश शास्त्री जी को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गई इसके साथ ही नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की राष्ट्रीय प्रदेश व मंडल कमेटी के द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी पत्रकार भाइयों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े भाइयों के लिए निशुल्क कानूनी जानकारी मुहैया कराई जाए जिस पर प्रत्येक रविवार को राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार जी सभी पत्रकार भाइयों व समाज सेवकों को कानून के विषय में बारीकी से जानकारी मुहैया कराएंगे ताकि खबर प्रकाशन से लेकर शासन प्रशासन व जनता के बीच तक चल रहे कानून के विषय में विस्तार से बताएंगे आज की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बाद सभी पत्रकारों में व समाज सेवकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी आज की बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा, अवधेश सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह मंडल अध्यक्ष, संतोष सिंह कुशवाहा मंडल मीडिया प्रभारी, अनिल सिंह चौहान जिला सचिव, संतोष सिंह तोमर, शिव करण शर्मा जिला मीडिया प्रभारी कानपुर देहात, नीरज शर्मा, सीता देवी,सत्येंद्र कुशवाहा, राजकुमार, राहुल, अनुराग मिश्रा, रोशनी चौरसिया, सहित अनेक सदस्यों ने व पदाधिकारियों ने भाग लिया ।