May 30, 2025

Max Candid News

Your Voice Matters!

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घेरा केंद्र सरकार को

MCN News

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को छोटा सा युद्ध बताया। कर्नाटक में कांग्रेस की समर्पण-संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पहलगाम में 26 लोग इसलिए मारे गए क्योंकि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। मोदी कश्मीर नहीं गए क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। केंद्र सरकार ने पर्यटकों से पहलगाम न जाने के लिए क्यों नहीं कहा? अगर उन्हें बताया गया होता, तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। ऑपरेशन सिंदूर तो  छोटा सा युद्ध है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑपरेशन सिंदूर को छोटा युद्ध बताने वाले बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करती है। सब जानते हैं कि हाफिज राहुल गांधी को क्यों पसंद करते हैं? कांग्रेस पार्टी और खरगे कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा युद्ध है। क्या राहुल गांधी और खरगे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर वहां नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया? पाकिस्तान द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद उनके 11 एयरबेस नष्ट कर दिए गए और आज पाकिस्तान दर्द से कराह रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर छोटा युद्ध कहना देश और सशस्त्र बलों की बहादुरी के साथ धोखा है। राहुल गांधी जी पिछले दो दिनों से सबूत मांग रहे हैं। हम पहले दिन से ही डिजिटल सबूत पेश कर रहे हैं। पाकिस्तानियों ने खुद सबूत दिखाए हैं। इसके बावजूद आप सशस्त्र बलों के साहस का सबूत मांग रहे हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी और उनके नेता पाकिस्तान में पोस्टर बॉय बन गए हैं। ऑपरेशन के समय सिंदूर पाक डीजीएमओ ने राहुल गांधी वीडियो दिखाए थे।