यूपी के कन्नौज जिले में पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और छह साल के बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में दो साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला को उसके पति ने पीट कर हत्या कर दी। बीचबचाव करने पर प्रेमी की भी जान ले ली। इस दौरान उसी डंडे से चोट लगने से छह माह के बच्चे की भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर चीखता हुआ खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो तीनों शव को कब्जे में लिया।
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात करीब 12 बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुंडपुरवा गांव की है। यहां के मनोज जाटव की शादी अब से 14 साल पहले औरेया के बेला की पिंकी उर्फ राधा से हुई थी। मनोज के पिता कृष्ण कुमार जाटव मैनपुरी में डाक विभाग में तैनात थे। वह वहीं वंशीगौरा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। मैनपुरी में रहने के दौरान ही पत्नी पिंकी की नजदीकी वहां ब्यूटी पार्लर चलाने वाले सतेंद्र कश्यप से हो गई थी।
दोनों की बढ़ती नजदीकी देखकर मनोज परिवार को वापस लेकर गांव टुंडपुरवा आ गया था। इसके बाद भी पिंकी की सतेंद्र से नजदीकी बनी रही। दो साल पहले वह सतेंद्र के साथ पति और दो बच्चों को छोड़कर चली गई। इस बीच उसे सतेंद्र से एक बच्ची भी हुई। पत्नी की बेवफाई से खफा मनोज ने उसे बुधवार को बच्चों से मिलने के लिए बुुलाया था। उसने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ अपने दो बच्चों को भी पास के ही उद्यमपुर गांव में लगी नुमाइश देखने भेज दिया।


More Stories
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents
The 77th Republic Day celebrated at Vidhan Bhawan, Lucknow with ‘Ek Bharat–Shreshtha Bharat’ Theme