धर्मेंद्र बॉलीवुड के बिंदास स्टार्स में से एक रहे हैं, जो लाइफ को खुलकर इंजॉय करते हैं। 88 साल के धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी न सिर्फ खूब वर्कआउट करते हैं, और हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करते हैं। हालांकि, एक ऐसा वक्त भी था, जब धर्मेंद्र खूब शराब पिया करते थे। फिल्मों के सेट पर भी वह ड्रिंक करते थे । धर्मेंद्र ने हमेशा ही अपने पीने की बात कबूली और उनकी सच्चाई व ईमानदारी के लिए फैंस ने भी उनको खूब पसंद किया। ऐसे कई किस्से हैं, जिनमें बताया गया कि धर्मेंद्र फिल्मों के सेट पर भी शराब पीते थे। मौसमी चटर्जी भी इससे वाकिफ थीं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा बूज़र यानी शराबी कहा जाने लगा था।

धर्मेंद्र ने फिल्म ‘शोले’ के सेट पर शराब पीने से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया था, जिसे सुनकर सभी दर्शक हंस पड़े थे। धर्मेंद्र ने कहा था कि लाइफ को इंजॉय करना चाहिए। वह पीते हैं और उनका लिवर अभी भी काफी स्ट्रॉन्ग है।
जब उनसे सवाल किया गया ‘बहुत सारी कहानियां इस बात को लेकर चलती हैं कि आप अपने ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे और जब पीना शुरू होते थे तो रुकते ही नहीं थे।’ यह सुनकर धर्मेंद्र ने कहा था, ‘अभी मैं कभी-कभी आईना देखता हूं तो आईना मुझसे कहता है कि इश्क ने मारा, तुझे शराब ने मारा, मिलता ना वरना कोई सानी तुम्हारा। अब मैं भी जवाब दे देता हूं खिसियाना सा होकर कि शराब ना होती, इश्क ना होता, ये जीना भी कोई जीना होता क्या ।’
क्या ये सही है कि आप नॉन-स्टॉप कई-कई दिन पीते थे? यह पूछे जाने पर धर्मेंद्र ने कहा था, ‘ऐसा नहीं है। बीच में मैं छह-छह महीने छोड़ देता था और बेडमिंटन खेलता था, खूब पसीना बहाता था, खुद को ठीक भी करता था और फिर शुरू हो जाता है। मैं थोड़ा एक्सट्रीमिस्ट टाइप का हूं।’
क्या आप फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े शराबी हैं? तो धर्मेंद्र ने इसका जवाब दिया था, ‘मेरा लिवर बहुत स्ट्रॉन्ग है।’ धर्मेंद्र ने फिर ‘शोले’ के सेट का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, ‘हमारे कैमरामैन जिम, जो ‘शोले’ में हमारे साथ काम कर रहे थे, उन्हें साथ में बीयर की 5-6 बोतलें ले जाने की आदत थी। मैं उनके पीछे बैठ जाता और छुप-छुप कर उनके स्टॉक से शराब पी लेता। जब प्रोडक्शन के लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने 12 बोतलें पी ली हैं, तो हैरान रह गए और कहा कि यह कैसे हुआ। मुझे नहीं पता। एक दिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया। आपको लाइफ इंजॉय करनी चाहिए।’ धर्मेंद्र जब साल 2010 में बुरी तरह बीमार पड़े तो उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी। धर्मेंद्र ने कहा था कि वह जिंदगी में कभी शराब नहीं पीएंगे, जहां फिल्म के लिए ही जरूरी क्यों न हो।

More Stories
The Great Legend Music Composer Anu Malik Mesmerises Audience at BMP Festival Alongside Ada Malik and Anmol Malik
Today, Popular Anchor Manisha Pandey To Host India Vs West Indies T20I In Lucknow
Famous Anchor and host Manisha Pandey Shines at LWPL 2026 After Her huge Successful UPT20 Stadium Anchoring Stint