लखनऊ : कल रात 9:00 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लखनऊ में रुकने का नाम ही नहीं लिया जो देर रात तक होती ही रही जिससे लखनऊ के लगभग सभी जगह पर बुरी तरह से जल भराव हो गया.

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टसहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।
यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

More Stories
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents
The 77th Republic Day celebrated at Vidhan Bhawan, Lucknow with ‘Ek Bharat–Shreshtha Bharat’ Theme