बांदा : शिक्षामित्र ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शराब के लिए 3 दिन से घर में कलह कर रहा था। पत्नी व बच्चों ने शनिवार को थाने में शिकायत की। पुलिस के पहुंचने पर वह घर से भाग निकला था। रात में घर में आया और तड़के फंदा लगा लिया। मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी शिवकुमार अहिरवार (48) गांव की प्राथमिक पाठशाला में शिक्षामित्र था।

शनिवार को सुबह भतीजी मीनाक्षी किसी काम से घर के कमरे में गई तो वह पंखे से साड़ी के फंदा से लटका मिला। भाई राजेंद्र ने बताया कि शिवकुमार शराब का लती था। दो भाइयों में छोटा था। तीन दिन से घर में शराब पीने को लेकर कलह चल रही थी। पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। कलह के चलते घर में चूल्हा तक नहीं जला था। कलह से ऊबकर पत्नी लक्ष्मी और तीनों पुत्रों ने शनिवार को मटौंध थाने में शिकायत भी की थी। शिकायत पर पुलिस घर पहुंची तो वह जंगल की ओर भाग गया। धमकी दे रहा था कि फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेगा। रात में किसी समय घर आया और सुबह फंदे से लटका मिला। आठ बीघा जमीन है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

More Stories
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents
The 77th Republic Day celebrated at Vidhan Bhawan, Lucknow with ‘Ek Bharat–Shreshtha Bharat’ Theme