संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के दौरान गोलीकांड मे घायल हुई बच्ची व अन्य घायलों का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। बुधवार शाम को कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड में बच्ची घायल हो गई थी।
योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची से मुलाकात की।। डेढ़ साल की बच्ची एससी-एसटी कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड के दौरान घायल हो गई थी। हमले में पुलिसकर्मी कमलेश व लाल मोहम्मद भी घायल हो गए थे। दोनों के पैर में गोली लगी ।
बुधवार शाम को पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससी-एसटी कोर्ट रूम में कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई थी। हमलावर वकील के लिबास में पहुंचा था। उसने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान डेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां को भी गोली लगी थी।
डॉक्टरों के पैनल ने देर रात जीवा का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबितक उसके शरीर में छह गोलियां लगीं। सभी गोलियां पीठ पर बाईं तरफ से मारी गईं। सभी आसपास ही लगीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है है कि विजय खतरनाक शार्प शूटर है। आशंका यह भी है कि जब गोलियां मारी गई तो जीवा ने अपना दायां हाथ पीठ की तरफ कर दिया था। इसलिए उस हाथ की अंगुलियों को गोली छूते हुए निकली। इसके अलावा जो गोलियां बच्ची, उसकी मां व दो पुलिसकर्मियों को लगी, आशंका है कि जीवा को आर पास होने के बाद लगीं।

More Stories
NLMS स्कूल (न्यू लखनऊ मांटेसरी स्कूल) के विद्यार्थियों ने किया AI एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन
UPT20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Officially Launched at Ekana Stadium
UP RTE Admission 2026: Registration for admissions under RTE to start from February 2nd, prepare all related documents