कानपुर (वत्सल वर्मा) : कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस सीरीज के लिए टिकटों की कीमतें 100 रुपये से लेकर 499 रुपये तक रखी गई हैं और अब तक 4 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं।
सीरीज का शेड्यूल:
– पहला वनडे: 30 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे
– दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे
– तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे
इंडिया ए व ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के खिलाड़ी होटल लैंडमार्क पहुंचे. होटल प्रबंधन ने गेट पर खिलाड़ियों को माला पहनाकर व टीका लगाकर उनका स्वागत किया. केक सेरेमनी का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

दोनों टीमें होटल लैंडमार्क में रूकेंगी, जहां उनके लिए लग्जरी रूम और खाने-पीने की स्पेशल व्यवस्था की गई है.
पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की क्रिकेट में वापसी भी हो गई है। वह ग्रीनपार्क कानपुर में 30 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान होंगे। बीसीसीआई ने उनके छह महीने तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के निवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें सफेद गेंद से खेलने की जिम्मेदारी अब सौंप दी है. अय्यर अब 30 सितंबर से ग्रीनपार्क में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंडिया-ए टीम के कप्तान होंगे। सीरीज में उनकी वापसी से मैच का रोमांच और भी कई गुना बढ़ गया है। इस बदलाव के साथ ही पाटीदार को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी मिली है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दूसरे और तीसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे। स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग में भी तेजी हो रही है।
जिला प्रशासन, कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसर और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिशएन (UPCA) के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ग्रीनपार्क स्टेडियम का फाइनल निरीक्षण भी किया गया. 27 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक ग्रीनपार्क में सुरक्षा को देखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से अब रोक लगा दी गई है. डीएम ने मैचों को लेकर सभी प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए हैं, कि वह अपनी ड्यूटी संभाल लें. मैच के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. एडीएम सिटी डा.राजेश कुमार को मैचों के लिए नोडल अफसर बनाया गया है. टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि शनिवार को शहर आने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सिमरजीत सिंह, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह, निशांत सिंधु, अभिषेक पोरेल, रवि विश्नोई, रियान पराग शामिल हैं. इनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 29 सितंबर को मुंबई से और 30 सितंबर को अर्शदीप सिंह दिल्ली से सीधे पहुंचेंगे. इसके साथ ही एशिया कप से खेलकर लौटने वाले तिलक वर्मा, हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा 1 अक्टूबर को दिल्ली से कानपुर पहुंचेंगे.
होटल लैंडमार्क की एजीएम ने बताया कि हमेशा की तरह सभी खिलाड़ी होटल लैंडमार्क में ठहरेंगे. खिलाड़ियों के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है. प्लेयर्स के लिए हमने 17वें तल पर सारे प्रबंध किए हैं. यहां की पूरी गैलरी में खिलाड़ियों के लिए है. इससे उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी. जैसे ही खिलाड़ी, होटल में आएंगे तो एंट्रेस गेट पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया जाएगा. उन्हें गले में रुद्राक्ष की माला पहनाई जाएगी. इसके बाद केक सेरेमनी होगी.
एजीएम दक्षा आनंद ने बताया कि होटल में खिलाड़ियों के लिए मॉडर्न लग्जरी रूम बनाए गए हैं. इन कमरों में खिलाड़ियों को आरामदेह मैट्रेस, कोट हैंगर की सुविधा मिलेगी. उनके कमरे से विंडो के माध्यम से गंगा और ग्रीनपार्क स्टेडियम का खूबसूरत नजारा देखने को भी मिलेगा. उनके लिए मिनी बॉथ की फैसिलिटी भी हमेशा रहेगी.
होटल के हेडशेफ ने बताया कि दोनों टीमों के लिए हमारे पास डाइट टेक प्लान आ चुके हैं . उसके मुताबिक हमने प्रबंध भी किया है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाड़ियों को नॉनवेज का स्वाद दिया जाएगा, जिसके लिए विदेशी फिश मंगाई गई हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए पंजाबी स्टाइल का चिकन, विदेशी सब्जियां और मिलेट्स से तैयार डिश परोसी जाएगी.
पहले वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह। दूसरे व तीसरा वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

More Stories
Road To World Cup 2027 Begins In Nepal: 8 Teams Battle For Last 4 Qualifier Spots From 4 December
Ranji Trophy : Uttar Pradesh Made a Determined Effort for Victory but Baroda’s Late Resistance in batting Secures Draw
UP Look to Capitalise on spin-friendly Home Conditions Against Baroda at Green Park