लखनऊ (वत्सल वर्मा ) : भारतीय ए टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा दो मैचों की टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ए ने 412 रनों के टारगेट का पीछा करने के साथ इस सीरीज को भी 1-0 से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बाद इंडिया-ए को जीत के लिए दिन 412 रनों का लक्ष्य दिया था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 2 विकेट पर 169 रन बना लिए थे, उस समय लक्ष्य बहुत मुश्किल लग रहा था. उस समय केएल 74 रन बनाकर क्रीज पर थे। कल फिजियो के हस्तक्षेप के कारण राहुल को मैदान से बाहर जाना पड़ा (रिटायर्ड हर्ट)। देवदत्त पडिक्कल भी जल्दी ही आउट हो गए, लेकिन इंडिया ए का मिडिल ऑर्डर पर अब काफी दबाव आ गया था. चौथे दिन के लिए टीम के सामने 243 रनों का लक्ष्य अब भी शेष था।

इंडिया -ए टीम की जीत में राहुल और सुदर्शन ने बहुत अहम भूमिका निभाई जिसमें दोनों ही बल्लेबाज शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए केएल राहुल और साई सुदर्शन का ये प्रदर्शन सीनियर टीम के लिए काफी राहत भरा हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की दूसरी पारी को जब इंडिया ए टीम ने तीसरे दिन के खेल में 185 रनों के कम स्कोर पर समेटा था, तो उसके बाद उन्हें चौथी पारी में कुल 412 रनों का विशाल टारगेट मिला। टीम इंडिया की तरफ से चेज में केएल राहुल और साई सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई. जिसमें राहुल जो तीसरे दिन के खेल में रिटायर हर्ट होकर पवेलियन वापस आ गए थे, वह चौथे दिन के खेल में वापस बल्लेबाजी करने फिर से उतरे और अंत तक नाबाद रहने के साथ 176 रनों की तेज मैच विनिंग पारी भी खेली। राहुल के अलावा साई सुदर्शन के बल्ले से भी एक शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें वह 100 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कप्तान ध्रुव जुरेल ने 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इंडिया ए इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 194 रन ही बना सकी थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाए थे, वह एक बड़ी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी में स्पिनर मानव सुथार ने अहम् रोल निभाया और सबसे ज्यादा 8 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज जो इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे उन्होंने भी कुल 3 विकेट हासिल किए। अब दोनों टीमों के बीच में 30 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसमें इंडिया ए टीम की कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखेंगे. इस वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले जो कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया ए की बात करें तो इंडिया के खिलाफ 3 विकेट चटकाने वाले टॉड मर्फी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि 2 विकेट कोरी रोचिचियोली ने भी झटके।

केएल राहुल की यह पारी न केवल उनकी गजब की व्यक्तिगत लय को भी दिखाती है बल्कि यह भी संकेत देती है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो टीम के लिए कितनी अहम भूमिका फिर से निभा सकते हैं। साई सुदर्शन की शतकीय पारी भी युवा खिलाड़ी के रूप में उनके आत्मविश्वास और क्षमता को उजागर करती है। तारीफ की है। राहुल और सुदर्शन की इस साझेदारी से यह उम्मीद जगती है कि आगामी टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 02 अक्टूबर से हो रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं। यह भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत भी हैं। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है और यह दोनों प्लेयर स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं। दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए कुछ नए चेहरों ने भी गजब का प्रदर्शन किया जैसे सैम कोंस्टास की बल्लेबाजी में निरंतरता लगातार दिख रही है और उन्होंने दोनों मैचों में अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ गजब की बल्लेबाजी की और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप वह तो गजब का कहर ढा रहे हैं, वह टेस्ट मैच में भी T20 की तर्ज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं इस प्रदर्शन को देखते हुए इस सीजन के आईपीएल में उनकी अच्छी नीलामी के संकेत मिल रहे हैं.

More Stories
Road To World Cup 2027 Begins In Nepal: 8 Teams Battle For Last 4 Qualifier Spots From 4 December
Ranji Trophy : Uttar Pradesh Made a Determined Effort for Victory but Baroda’s Late Resistance in batting Secures Draw
UP Look to Capitalise on spin-friendly Home Conditions Against Baroda at Green Park