लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही UP T20 League के चौथे सीजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लीग के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम जी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लीग को सफल, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए UPCA की पूरी टीम लगातार काम कर रही है। लीग का उद्घाटन समारोह महाभव्य था. इस तरह का उद्घाटन समारोह देश में पहली बार देखने को मिला जब इस तरह का मंच खिलाड़ियों विशेष तौर पर नए खिलाड़ियों को मिलता है तो उनमे एक नई ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने कहा 2023 से शुरू हुई इस लीग ने अभी तक कामयाबी के नए मुकाम हासिल किए हैं. जिसका श्रेय UPCA की पूरी टीम और इकाना स्टेडियम में मिल रही सुविधाओं को जाता है क्योंकि इकाना स्टेडियम ऐसा स्टेडियम है जिसमें वॉटर ड्रेनेज सिस्टम और आधुनिक सुविधाएं बहुत ही अच्छी हैं जिससे कोई भी मैच यहां अभी तक बिना रिजल्ट के समाप्त नहीं हुआ.
मोहम्मद फहीम जी के मुताबिक, UP T20 League अब केवल एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है। लीग के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा, अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए मैदान पर होने वाले मुकाबलों के साथ-साथ पर्दे के पीछे की व्यवस्थाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए UPCA की ओर से आयोजन से जुड़े अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लीग के सुचारु संचालन के लिए आयोजन, रिसेप्शन, मेडिकल, हॉस्पिटैलिटी, ग्राउंड एंड पिच, मीडिया, एंटी करप्शन, सीनियर एडवाइजरी और टैलेंट सर्च सहित नौ समितियां गठित की गई हैं।
खिलाड़ियों और टीमों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है …………
फहीम जी ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधाओं और टीमों से जुड़ी व्यवस्थाओं को इस बार विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मैचों के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों, टीम प्रबंधन, मीडिया और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि UP T20 League 2026 का उद्देश्य प्रदेश में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना भी है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह लीग एक ऐसा मंच बन रही है, जहां वे दबाव में प्रदर्शन करने के साथ-साथ उच्च स्तर की क्रिकेट की आवश्यकताओं को भी समझ सकते हैं।

मीडिया कवरेज को भी बनाया जा रहा व्यापक…………
मीडिया मैनेजर के तौर पर मोहम्मद फहीम जी ने लीग की मीडिया कवरेज और पत्रकारों से जुड़े पहलुओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े खेल आयोजन को दर्शकों तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लीग से जुड़ी खबरें, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीमों की गतिविधियां अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचें, इसके लिए मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। UPCA की मीडिया टीम लीग से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से मीडिया तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इससे न सिर्फ लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों को भी व्यापक पहचान मिलेगी।
लखनऊ से कानपुर तक क्रिकेट का भरपूर रोमांच……..
UP T20 League 2026 का चौथा सीजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुआ है, जबकि लीग का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार लीग का दूसरा चरण कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
फहीम जी के बयान के अनुसार, दोनों प्रमुख क्रिकेट केंद्रों में मैचों के आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लखनऊ और कानपुर में होने वाले मुकाबलों से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर………
UP T20 League की सबसे बड़ी उपलब्धियों में प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना माना जा रहा है। इस लीग के जरिए कई खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित करने का मौका मिलता है।
मोहम्मद फहीम ने इस दिशा में लीग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मंच, बेहतर अवसर और अपनी क्षमता साबित करने का मौका देने की है। UP T20 League इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
भव्य आयोजन के साथ बेहतर क्रिकेट का भरोसा………..
UPCA की ओर से लीग को सफल बनाने के लिए मैदान से लेकर दर्शक दीर्घा और मीडिया कवरेज तक सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। फहीम ने उम्मीद जताई कि इस सीजन में क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और लीग उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएगी।
UP T20 League के चौथे सीजन को लेकर जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उससे साफ है कि UPCA इसे सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को मजबूत मंच देने वाले बड़े खेल आयोजन के रूप में आगे बढ़ाना चाहता है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ लीग की व्यवस्थाओं और आयोजन की भव्यता पर भी सभी की नजर रहेगी।

More Stories
UPT20 2026 Final Clash: The Stage Is Set For A Thrilling Title Clash Between Lucknow Falcons Vs Meerut Mavericks Today At Ekana. While Meerut Has Stormed Into Its Fourth Consecutive Final, Lucknow Is Determined To Go All Out To Claim Its Maiden Trophy.
Lucknow Falcons End Kanpur Superstars’ Campaign With 13-Run DLS Victory in UPT20 League
Continuous Rain Conditions in Kanpur Forces Relocation of UP T20 League 2026 Playoffs and Final to Ekana Stadium, Lucknow