पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के साथ मेरठ में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि उनकी कार को सामने से आ रहे एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार के अंदर ही मौजूद थे। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

More Stories
Tickets for the first T20 match between India and West Indies on October 6 range from Rs. 399 to Rs. 13,500
Afghanistan will Host India for 3-Match T20I Series in Delhi
ICC Invites Tender for Marketing and PR Services for Men’s Cricket World Cup 2027